मऊ, मार्च 10 -- मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। एनआईसी मऊ में हुई समीक्षा के दौरान मधुबन के भाजपा विधायक रामविलास चौहान, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र समेत अन्य अधिकारी जुड़े रहे। सीएम ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से 75 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के बारे में पांच करोड़ की धनराशि तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही। जिले में विकास कार्य तेजी से कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दिए। सोमवार की दोपहर 35 मिनट तक लखनऊ से वीसी के माध्यम से सीएम जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विकास की परियोजनाओं की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.