जिले में विकास की रफ्तार तेज, बदली ग्रामीण अंचलों की तस्वीर
संभल, मार्च 22 -- जिले में पांच वर्षों के दौरान जिला पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्यों ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई दिशा दी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक कराए गए विकास कार्यों के तहत सड़कों, नालों और अन्य निर्माण के कार्यों पर काम हुआ है। इससे गांवों में आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। जिला पंचायत की ओर से इन पांच वर्षों में आधुनिक हॉट मिक्स तकनीक से 6 हजार 70 मीटर सड़क का निर्माण कराया गया है, जिस पर जिला पंचायत ने करीब 5.01 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस तकनीक से डाली गई सड़कों से ग्रामीणों का यातायात सुगम हुआ है। इसके अलावा जिले में 97 जगहों पर करीब 25.35 किलोमीटर लंबे नालों का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या में राहत मिली। वहीं जिला पंचायत ने बड़े पैमाने पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.