जिले में विकास कार्यों का बखान कर मुख्यमंत्री ने की जनप्रतिनिधियों की सराहना
पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनप्रतिनिधियों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में जनता के सहयोग के साथ जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही है। इसी का परिणाम है कि पीलीभीत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिले में तकनीकि आयमों के साथ ही कृषि पर आधारित काम हो रहे हैं। तो वहीं युवकों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद तथा जिले के सभी विधायक लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आज पीलीभीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.