जिले में वंचित कार्ड धारकों को मई माह का राशन मिलेगा
गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में करीब 22 हजार से अधिक कार्ड धारकों के लिए राहत भरी है। वंचित कार्ड धारकों को मई माह का राशन दिया जाएगा। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने पिछले महीने का राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। अब वंचित कार्ड धारक 15 जून तक अपने डिपो से मई का राशन प्राप्त कर सकेंगे। मई महीने में विभाग की ओर से डिपो होल्डरों को नई 5जी ई-पास मशीनें देरी से उपलब्ध कराई गई थीं। मशीनें समय पर न मिलने और नेटवर्क संबंधी दिक्कतों के कारण जिले के 171 डिपो पर राशन का पूरा वितरण नहीं हो पाया था। इससे करीब 22 हजार परिवार मई में मिलने वाले गेहूं व अन्य राशन से वंचित रह गए थे। राशन न मिलने से उपभोक्ता लगातार डिपो पर पहुंचकर शिकायत कर रहे थे। आए दिन डिपो धारकों से मई माह के राशन के बारे में जानकारी ली जा रही थी। पूरा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.