समस्तीपुर, फरवरी 2 -- पूसा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प की मजबूती के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने की घोषणा की है। इससे बुनकरों, ग्राम उद्योगों, एक जिला-एक उत्पाद और ग्रामीण युवाओं को लाभ होगा। इससे वैश्विक बाजार संपर्क, ब्रांडिंग करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण, कौशल, गुणवत्ता और उत्पादन को समर्थन मिलेगा। खादी ग्रामो्धोग जिले की पहचान रही है। पूसा के वैनी बाजार के निकट अवस्थित समस्तीपुर अनुमंडलीय खादी ग्रामो्धोग समिति किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जहां देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरीखे लोगों ने समिति में आकर देश के विकास गति को तेज किया। बिनोबा भावे ने वर्षो रहकर भूदान आंदोलन को गति दी। खादी से जुड़े व अन्य कुटीर उधोगों के सहयोग से हजा...