जिले में लिंगानुपात 870, इसमें सुधार को एक्शन प्लान पर होगा काम
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में लिंगानुपात 870 है। इसमें सुधार को एक्शन प्लान पर काम होगा। मंगलवार को प्रभारी सचिव ने आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड से संबंधित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। क्षेत्र में लिंगानुपात और स्कूलों में नामांकन पर फोकस किया गया है। इन दोनों को बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। अपर सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार सह प्रभारी सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें सभी इंडिकेटर पर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 49 इंडिकेटर्स तथा आकांक्षी प्रखंड के तहत 39 इंडिकेटर्स शामिल हैं। एडीपी के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.