शाहजहांपुर, मार्च 4 -- जिले में होली का त्योहार लाट साहब के जुलूसों की परंपरा के साथ मनाया जाता है। इस बार भी पूरे जिले में छोटे-बड़े मिलाकर 18 जुलूस निकाले जाएंगे। प्रशासन ने सभी आयोजनों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलूस होली के दिन निकलेंगे, जबकि चार जुलूस बाद में आयोजित होंगे। कांट क्षेत्र में होली और उसके अगले दो दिन तक तीन जुलूस निकलने हैं। खुदागंज में पंचमी के दिन जुलूस आयोजित किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई है। प्रत्येक जुलूस के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। एसपी का कहना है कि सभी आयोजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.