जिले में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के दौरान जिले भर में अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज एवं दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों के खिलाफ जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय पार्टी पदाधिकारियों के साथ ई रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने समस्याओं का ज्ञापन डीएम डॉ. अमित पाल को सौंपा।ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब अभी पूर्व में 5 राज्यों के चुनाव थे तो देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है। जैसे ही चुनाव खत्म हुआ वैसे ही सब चीजों का दाम बढ़ा रहे हैं। कहा, हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला जिससे देश की जनता पर इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ेगा, उसका परिणाम दिखने लगा है। बेतहाशा महंगाई से परेशान हो रही है देश की जनता को प्रधानमंत्री कह रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.