बरेली, मार्च 12 -- जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिले में इंटेली स्मार्ट कंपनी को स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में अभी तक 1,05,232 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसमें से 95,960 मीटर कन्वर्जन के बाद ऑटोमेटिक प्रीपेड सिस्टम में बदल चुके हैं। यानी यह उपभोक्ता उतनी ही बिजली इस्तेमाल करेंगे, जितनी के लिए वे पहले से भुगतान करेंगे। यह व्यवस्था मोबाइल रिचार्ज की तरह काम करती है, रिचार्ज होगा तो बिजली भी निर्बाध रूप से मिलती रहेगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, बिलिंग की गलतियों को खत्म करना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना है। बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले 74840 उपभोक्ताओं पर 23 करोड़ 77 लाख रुपये का बकाया ...