जिले में लगे दंगे के पोस्टर, गरमाया सियासी माहौल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरनगर दंगे की 13वीं बरसी पर सोमवार को पोस्टरों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। मुजफ्फरनगर समेत आसपास के कई शहरों में लगाए गए पोस्टरों में लिखा था 'न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे।' शहर में रोडवेज बस स्टैंड सहित कई प्रमुख चौराहे पर पोस्टर चस्पा होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में पोस्टर हटवा दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया कि बस में सवार होकर कुछ युवक मुजफ्फरनगर में रविवार रात पहुंचे और रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर पोस्टर चस्पा कर भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि इसकी जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित आसपास के अन्य शहरों में दंगे की बरसी को लेकर पोस्टर लगाए गए। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शहर में आधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.