शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के छात्र व छात्राओं को अधिकृत और सस्ती पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए अब जिले में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर यानी पुस्तक मेला लगाया जाएगा। स्थान और तिथि तय कर विभाग अभी जानकारी देगा। हालांकि 15 अप्रैल से पहले आयोजन करना है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी करते हुए निर्देश जारी किए हैं। 15 अप्रैल तक इन मेलों का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा है। जिले के 386 यूपी बोर्ड स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 9 से 12 तक के करीब 1.55 लाख छात्र-छात्राओं को इस पहल का सीधा लाभ मिलेगा। मेले में अधिकृत प्रकाशकों की किताबें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। सचिव ने स्पष्ट किया कि आगरा और सहारनपुर मंडलों की तर्ज पर सभी राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में ये श...