कोडरमा, दिसम्बर 3 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड के चिगलाबर में मंगलवार को कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र दास ने की, जबकि संचालन कयुम उदीन ने किया। बैठक के दौरान क्षेत्र के अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संगठन विस्तार के तहत सुरेंद्र दास को पंचायत अध्यक्ष, दिलीप दास को अध्यक्ष और राजू दास को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 12 सदस्यों की पंचायत कमेटी का गठन भी किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि वर्तमान समय देश के लिए संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा एक व्यापक रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाएं और छात्र शामिल होंगे। नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष सुरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.