गया, अगस्त 6 -- जिले में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं के बीच पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सिटी एसपी अभिनव कुमार ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस पदाधिकारियों और सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में हाल के दिनों में जिले में हुई चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई और हरहाल में अपराध नियंत्रण निर्देश दिया गया। सिटी एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अपराधियों को सक्रिय होने का अवसर नहीं मिलना चाहिए और पुलिस की मौजूदगी आम लोगों को हर समय महसूस होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Motihari News: अपराध नियंत्रण को मिला टास्कबैठक का मुख्य उद्देश्य समीक्षा के दौरान लंबित कांडों के शीघ्...