सीवान, मार्च 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान लगातार हेलमेट चेकिंग अभियान चलाए जाने की बात कही गयी। साथ ही नाबालिगों के वाहन चलाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने गंभीर चिंता व्यक्त की। जिला परिवहन पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नाबालिगों के वाहन परिचालन पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाया जाय। इतना ही नहीं सिविल सर्जन को परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एंबुलेंस वाले वाहनों की सघन जांच करने का भी निर्देश दिया। बताया कि एंबुलेंस वाहनों में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसी भी तरह की गाड़ियों में एंबुलेंस सेवा दी जा रही है। इससे मरीजों के हित पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा ह...