जिले में लगातार आंधी व बारिश के कारण हजारों हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद
बेगुसराय, मार्च 28 -- सिंघौल, निज संवाददाता। भीषण आंधी और बारिश ने जिले के किसानों की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि जिले के सभी 18 प्रखंड में इस आंधी और बारिश ने रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सभी प्रखंड से आ रही तस्वीर स्थिति की भयावहता को बयां कर रहा है। जिला कृषि विभाग अब तक सभी 18 प्रखंड में गेहूं, मक्का, सरसों व अन्य फसल के हुए नुकसान का आंकड़ा तैयार नहीं कर पाया है। जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन भी यह बता पाने में असक्षम साबित हो रहे हैं कि कब तक यह रिपोर्ट बन कर तैयार हो जाएगी। अब तक कई पंचायत से रिपोर्ट अप्राप्त रहने के कारण समेकित रिपोर्ट नहीं तैयार हुई है। ऐसे में जिले के हजारों किसान इस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को डर सता रहा है कि कहीं मुआवजा से बचने के वास्तविक आंकड़ा जारी नहीं किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.