गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान को लक्ष्य से अधिक सफलता मिली है। अब तक 48,400 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जा चुका है। विभाग का अभियान खत्म हो गया है, लेकिन पात्र किशोरियों को कोल्ड चेन केंद्र पर वैक्सीन की सुविधा जारी रहेगी। एचपीवी टीकाकरण अभियान में 14 से 15 साल तक की 48052 किशोरियों को वैक्सीन लगगाने का लक्ष्य दिया गया था। शुरुआत में जागरूकता की कमी की वजह से किशोरियों और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाने में हिचक देखी गई। लेकिन बाद में शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल-कॉलेजों में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किय़ा। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन की भूमिका के बार...