बांका, मई 8 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में लक्ष्य बढाये जाने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की रफ्तार थम गई है। क्षेत्र के किसान सहकारी समितियों के माध्यम से एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जबकि एमएसपी पर गेहूं खरीद के लिए सहकारिता विभाग ने 124 सहकारी समितियों का चयन किया है। लेकिन लक्ष्य बढाये जाने के बाद इन सहकारी समितियों के क्रय केंद्र पर एक दाना भी गेहूं की खरीद नहीं हुई है। मजबूरी में किसान व्यापारियों के पास औने-पौने दाम पर गेहूं बेच रहे हैं। इस बार मौसम की मार की वजह से गेहूं का दाना कमजोर होने से किसानों की कमर टूट गई है। सरकार ने किसानों की आय बढाने के लिए गेहूं के एमएसपी में भी बढोतरी की है। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल तय है। जिले में एक अप्रैल से ही एमएसपी पर गेहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.