आरा, मार्च 5 -- - आरा, हमारे संवाददाता। जिले में अब तक 118592 मीट्रिक टन हुई धान खरीद के बदले 81499 एमटी सीएमआर चावल ही तैयार किया गया है। इस आलोक में 29986 मीट्रिक टन सीएमआर चावल की राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की गई है, जो तैयार सीएमआर की 37 फीसदी है। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अधिकारियों के साथ जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 में जिले के 196 पैक्सों एवं नौ व्यापार मंडलों के माध्यम से धान की खरीद की गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि सभी किसानों को सीएमआर के विरुद्ध क्रेडिट उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता डॉ शशि शेखर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.