बांका, जनवरी 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत सरल तरीके से बैंक से ऋण दिये जाने की घोषणा की है। इसके लिए सरकार की ओर से केसीसी घर-घर अभियान भी चलाए गए। लेकिन किसानों को केसीसी लेने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड रहा है। बैंक केसीसी के लिए किसानों से ऑनलाइन भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र देने की बात कह रहे हैं। जिससे छोटे व सीमांत किसानों को केसीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना को केसीसी से लिंक कर दिया है, ताकि पीएम किसान योजना के रिकॉर्ड पर ही किसान को केसीसी का लाभ मिल सके। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को दो लाख तक का ऋण बिना किसी गारंटी एवं तीन लाख रूपये तक का कर्...