मोतिहारी, जुलाई 11 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में धान रोपनी का पीक समय है। मॉनसून ब्रेक करने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही है। इसका असर धान की रोपनी पर पड़ी है। लिहाजा जिले में लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 23 प्रतिशत धान की रोपनी किसान कर पाए हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 1 लाख 88 हजार 99 हेक्टेयर में धान आच्छादन का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध 43 हजार 262 हेक्टेयर धान की रोपनी हो पायी है। बारिश के अभाव में धान का बिचड़ा उगाने में विलंब : जून में मॉनसून तो समय पर आ गया लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। बादल उमड़ते घुमड़ते रहे लेकिन ना मात्र की बारिश हुई। इस बारिश से धान के बिचड़े को कोई अधिक लाभ नहीं हुआ। किसान बिचड़ा के बचाने के लिए बोरिंग व पंपसेट का सहारा लिए। इसके बावजूद धान के बिचड़े की बढ़वार धीमी रही। आद्रा नक्षत्र बीत जाने ...