जिले में लक्ष्य का महज 65 फीसदी ही हुई गेहूं की खरीद
बांका, जून 14 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। अब तक लक्ष्य का महज 65 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हो सकी है। जबकि एमएसपी पर गेहूं खरीद का समय सिर्फ एक दिन बचा है। सरकार की ओर से इस बार जिले को पहले फेज में 286 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिस लक्ष्य को सहकारिता विभाग ने समय से पहले ही पूरा कर लिया था। इसके बाद दूसरे फेज में 2756 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया। इसमें अब तक महज 1734 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है। जबकि 1022 एमटी गेहूं की खरीद की जानी बांकी है। अब एमएसपी पर गेहूं खरीद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सहकारिता विभाग को दो दिन में 1022 एमटी गेहूं की खरीद करनी होगी। जो काफी मुश्किल टास्क है। ऐसे में बांका जिला गेहूं खरीद के लक्ष्य में इसबार भी काफी पिछड गया है।
खरीद केंद्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.