औरंगाबाद, मई 7 -- औरंगाबाद की डीएम ने की समीक्षा, अभी तक 14 हजार में से मात्र 866 शौचालय ही बने पंचायत स्तर पर अभियान चला कर कार्य कराने का निर्देश फोटो- 7 मई एयूआर 15 कैप्शन- गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा करतीं डीएम अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा गुरुवार को डीएम अभिलाषा शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। यह भी पढ़ें- लोक शिकायत निवारण अधिकारी के पारित आदेशों का समयबद्ध अनुपालन हो: डीएमशौचालय निर्माण की प्रगति समीक्षा के क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखंडवार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित कुल लक्ष्य 14 हजार के विरुद्ध अब तक 866 शौचालयों...