आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जिले में 57 लाख पौधों का रोपण होगा। वन विभाग समेत 27 विभागों को पौधरोपण के लिए लक्ष्य दिया गया है। फलदार, औषधीय समेत 80 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिले के 22 विकास खंड क्षेत्रों की 36 नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विभाग एक जुलाई से शुरू हो रहे वन महोत्सव की तैयारियों में जुटा है। 22 विकास खंड क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हरियाली के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन ने 56 लाख 13 हजार 753 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शासन के निर्देश पर एक जुलाई से जिले में वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ होगा। मानसून की शुरुआत के साथ ही व्यापक स्तर पर सभी विकास खंडों में पौधे रोपे जाएंगे। तीन मई को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की वृहद पौधरोपण अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.