सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जगह-जगह उत्पाद विभाग की टीम अभियान चलाकर अवैध शराब जब्त करने के साथ ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है, फिर भी शराब की खरीद-बिक्री का सिलसिला थम नहीं रहा। आए दिन शराब व शराबी पकड़े जा रहे। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव, हिलसड़ व चरौली स्थित एक होटल में बुधवार की सुबह 9 बजे छापेमारी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार की, वहीं, भारी मात्रा में शराब भी जब्त की। वहीं, उत्पाद विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर मंगलवार को 8 शराबी व 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। छापेमारी में 30.100 लीटर अवैध देशी शराब व 6.600 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही दो दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। बहरहाल, उत्पाद थाना मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.