सोनभद्र, सितम्बर 27 -- सोनभद्र,संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के नगर स्थित उरमौरा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने की। इस दौरान जिले में रोजगार और पर्यावरण सरंक्षण की संभावनाओं पर चर्चा की गई। रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि सोनभद्र ऐसा जनपद है, जहां करीब 130 किलोमीटर के क्षेत्र में भू-तात्विक, पुरातात्विक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के स्थल मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इतनी विविधता वाला क्षेत्र देश-दुनिया में दुर्लभ है। सोनभद्र-मिर्जापुर क्षेत्र में गुफा और भित्ति चित्रों की पुरातात्विक खोज का इतिहास भी पुराना है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: वीर भूमि में पर्यटन की असीम संभावनाएं- सदर विधायक उन्हों...