सासाराम, मार्च 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी जुलूस पर जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में 38 ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा ड्रोन के अलावे वीडियोग्राफर व सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराये गए हैं। ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...