सोनभद्र, फरवरी 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद में प्रस्तावित संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हेलीपैड की लैंडिंग साइट, पहुंच मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह समतल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा घेरा मजबूत करने तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। इसके पश्चात डीएम ने कलक्ट्रेट एवं विकास भवन पहुंचकर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.