औरंगाबाद, फरवरी 13 -- 11 फरवरी से शुरू हुई थी हड़ताल, अब तक जारी, पंचायत सचिवों को प्रभार देने का निर्देश 76 राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर, 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं कर्मी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकारी कामकाज बाधित हो रहा है। सभी 11 अंचलों में इस हड़ताल का व्यापक असर दिख रहा है। जानकारी के अनुसार जिले भर में लगभग 94 की संख्या में राजस्व कर्मचारी हैं जिसमें से 76 राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की बात कही जा रही है। पुराने कर्मी इस हड़ताल से अलग हैं। 11 फरवरी से हड़ताल की शुरुआत हुई थी और शुक्रवार को इसका तीसरा दिन है। इस बीच कोई कामकाज नहीं हुआ है। राज्य सरकार के स्तर से दिए गए निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत सचिवों को प्रभार देने का आदेश...