अररिया, अप्रैल 24 -- ंअररिया, संवाददाता जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में कुल 12,933 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर गैस का वितरण किया जा रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। बताया गया कि गुरुवार को पांच गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं उपभोक्ताओं से अब तक प्राप्त 505 शिकायतों में से 430 का समाधान कर दिया गया है, जबकि 75 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.