जिले में रसोई गैस की किल्लत नहीं, 11,658 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध
अररिया, अप्रैल 13 -- अररिया, संवाददाता जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में घरेलू रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल मिलाकर 11,658 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं शादी विवाह के लिए कमर्शियल सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। शहरी के लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक गैस आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के माध्यम से ही गैस वितरण हो रहा है। बताया गया कि रसोई गैस की नियमित आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन की निगरानी जारी है। इसी क्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.