अररिया, अप्रैल 6 -- अररिया, संवाददाता जिले में रसोई गैस की आपूर्ति और उपभोक्ताओं के बीच वितरण के लिए प्रशासन ने एक नई पहल की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति वहां स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है। जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त है। रविवार को जिले की 12 गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता और समय पर आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में 15,784 सिलेंडर उपलब्ध है। आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। डीएम के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत और शहरी स्तर पर गैस आपूर्ति नियंत्रण कक्ष व्यवस्था लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.