गाज़ियाबाद, जून 21 -- गाजियाबाद, हिन्दुस्तान टीम। जिलेभर में रविवार को उत्साह के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया। शहर की सोसाइटी से लेकर विभिन्न संस्थानों, पार्कों, स्कूल और कॉलेजों में लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक, सिद्धार्थ विहार, एनएच-9 समेत ट्रांस हिंडन की लगभग सभी सोसाइटी में योग दिवस पर सामूहिक योग शालाएं लगाई गईं। प्रतीक फाउंडेशन आकार ने रविवार सुबह सात बजे प्रतीक ग्रैंड सिटी में योग सत्र का आयोजन किया। योग प्रशिक्षक सपना कोछर ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। राजनगर एक्सटेंशन की गौर कास्केड सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में रविवार सुबह सामूहिक योग सत्र का आ...