बांका, अप्रैल 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। लेकिन दिन में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी भी हुई। हालांकि बीच बीच में सुर्य देवता के बादल में छिप जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान और उमस के बीच जिले के लिये बीते 3 दिन से अपेक्षाकृत तापमान से ज्यादा सुकूनभरा रहा है। इस दौरान मंगलवार को दिनभर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिसने वातावरण को संतुलित बनाए रखा।खासकर सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का एहसास कराया। जबकि सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे दिनभर बारिश की संभावना बनी रही। हालांकि, पूरे दिन बादल मंडराने के बावजूद बारिश नहीं हुई। मौसम के इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.