सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फरवरी का महीना समाप्त होते ही जिले में ऋतु परिवर्तन का असर साफ दिखने लगा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के साथ ही जिले में पतझड़ के मौसम की विधिवत शुरुआत हो गई है। पेड़ों से गिरते सूखे पत्ते और दोपहर की बढ़ती तपिश इस बात का संकेत दे रही है कि जिले में अब कड़ाके की ठंड बीते दिनों की बात हो गई है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रकृति के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। शहर के जेपी चौक, जंक्शन और कचहरी परिसर के आस-पास लगे पुराने पेड़ों से पत्ते झड़ने लगे हैं। इससे सड़कों पर सूखे पत्तों की चादर बिछी नजर आ रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वनस्पतियों के पुनर्जीवन का समय है। बढ़ती धूप के कारण वातावरण में आर्द्रता कम हुई है। इससे पेड़ों ने पुराने पत्तों को त्यागना शु...