बांका, अप्रैल 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में इस बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लगा है।जबकि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग अपने घरों में ही दुबके नजर आए। साथ ही जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और पानी की बोतल साथ लेकर चलते दिखे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिन भर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, लेकिन इससे गर्मी से कुछ ख़ास राहत नहीं मिल पाई। जिसके चलते हवा में नमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.