जिले में मौसम ने बदला मिजाज, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत
खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार की शाम सात बजे मौसम का मिजाज बदल गया। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति गुल हो गई। वही मौसम विभाग से मिली
मौसम पूर्वानुमान जानकारी के अनुसार जिले में अगले पांच दिनों तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी 24 जून तक कहीं-कहीं हल्की व मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 20 से अगले 24 जून तक की जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के अधिकांश भागों में गर्म व शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। इस बीच 23 से 24 जून के दरम्यान भी एक दो स्थानों पर चार से पांच मिली हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि कुछ जिलों में तापमान इससे भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.