अररिया, अप्रैल 20 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में मौसम में एक बार फिर अपना मिजाज बदल दिया। शनिवार की रात जिले के अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद जिलेभर में मौसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक गली मोहल्ले के सड़कों की स्थिति नारकीय बनी हुई। करीब एक सप्ताह से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में सड़कों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।कीचड़मय सड़क होकर आवाजाही करने में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बादलों से सुहाना रहा मौसम, उमस भरी गर्मी बरकरार शहर में भी कई प्रमुख सड़कों के अलावे विभिन्न गली मोहल्ले की सड़कों पर जल जमाव रहने के कारण शहरवासी परेशान है। शहर के महादेव चौक से आश्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.