मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 17 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन रविवार को किया जाएगा। उद्घाटन के साथ इसमें आधिकारिक तौर पर कक्षा का संचालन शुरू हो जाएगा।जिले के 17 मॉडल स्कूलों के लिये तैयारी की समीक्षा शनिवार को हुई। सभी प्रखंड में एक-एक हाईस्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। शहरी क्षेत्र में जिला स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। मॉडल स्कूलों के लिए विषयवार रिक्ति के अनुसार शिक्षकों से आवेदन मांगा गया था। कई मॉडल स्कूलों में अभी भी विषयवार शिक्षकों की कमी रहेगी। इसके पीछे की वजह है कि दो चरणों में आवेदन लेने और पदस्थापन प्रक्रिया के बाद भी निर्धारित मापदंड को पूरा करने वाले शिक्षक नहीं मिल पाए। यह भी पढ़ें- घरनई - उमता मॉडल इंटर हाई स्कूल का उदघाटन को लेकर तैयारी पूरी 21 पद अभी भी इ...