सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने का दावा किया गया था लेकिन अभियान समाप्त होने के बाद सामने आए आंकड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं। अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक कुल 2.32 लाख मतदाता मैपिंग से बाहर रह गए जिससे मतदाता सूची की शुद्धता और अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। अभियान के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वर्तमान मतदाता सूची के साथ-साथ वर्ष 2003 की पुरानी सूची में भी दर्ज पाए गए। यह स्थिति मतदाता डेटा के अद्यतन न होने और वर्षों से लंबित विसंगतियों को दर्शाती है। एसआईआर अभियान के तहत किए गए सत्यापन में 77664 मृतक मतदाता चिह्नित किए गए, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची से हटाए नहीं जा सके थे। इसके अलावा 104768...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.