गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में आनेवाले समय में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत कुल 108 पुल-पुलियों का निर्माण होगा। इसको लेकर प्रशासन कवायद शुरू कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध सम्पर्कता के लिए छूटे हुए जनोपयोगी पुल, सड़क व पहुंच पथ के निर्माण और अनुरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग के जिले के सभी प्रमंडलों ने कुल 108 पुल-पुलिया निर्माण की योजनाओं का चयन किया। इसके बाद इन योजनाओं की स्वीकृति को लेकर सरकार व विभाग को अनुशंसा भेज दी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक उक्त अनुशंसित योजनाओं में 31 को विभाग द्वारा स्वीकृति दे दी गयी है। साथ ही इन 31 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इन ...