आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 22 विकास खंड क्षेत्रों के 1810 ग्राम पंचायतों में डूप्लीकेट मतदाताओं के चल रहे सत्यापन का कार्य पूरा हो गया। सत्यापन में पाए गए 2 लाख 43 हजार 528 डूप्लीकेट मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। वहीं सत्यापन के बाद वैध मिले कुल में 15 लाख 71 हजार 657 वोटरों का नाम मतदाता सूची में फीडिंग कर दिया गया वैध मिले। डूप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद जिला प्रशासन ने सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी है। यह भी पढ़ें- यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? डेट आने से पहले शुरू होने जा रही डुप्लीकेट वोटरों की छंटनी 10 जून को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। वर्ष 2026 में होने वाले ...