जिले में मिले मीजल्स के 11 केस
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले में इस वर्ष अब तक मीजल्स के 11 केस मिल चुके हैं। संदिग्ध मरीजों की सैंपल की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। ये मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। वहीं, कई निजी क्लीनिकों में भी बच्चों में मीजल्स के पता चला है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण साह ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है उनके पास लगातार मीजल्स के संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं।उधर, जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में मंगलवार को ओडिशा से आई एक टीम ने मीजल्स-रूबेला के उन्मूलन के लिए टीकाकरण के बारे में सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार पांडेय ने की। टीम ने मीजल्स और रूबेला रोग की पहचान, निगरानी और नमूना संग्रहण के बारे में बताया। टीम ने बताया कि आउटब्रेड होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.