पूर्णिया, फरवरी 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता।वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष धमदाहा में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5912 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। इनमें सर्वाधिक 981 परीक्षार्थी उच्च विद्यालय धमदाहा केंद्र पर परीक्षा देंगी। अन्य केंद्रों में कन्या मध्य विद्यालय अमारी में 689, बीएससी इंटर कॉलेज में 801, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब में 472, मध्य विद्यालय धमदाहा एससी में 659, महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय अमारी में 601, आदर्श मध्य विद्यालय अमारी में 722, मध्य विद्यालय धमदाहा में 514 तथा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 473 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। उच्च माध्यमिक विद्यालय धमदाहा को नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम न...