जहानाबाद, जून 10 -- जिले के बारह बालू घाटों के विलोपन की भेजी गई है अनुशंसा विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधक बनेगा बालू 16 बालू घाटों में महज चार की हुई है बंदोबस्ती जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बालू की अनुपलब्धता विकास कार्यों में बाधक बन सकती है। कभी बालू की प्रचुरता के लिए प्रसिद्ध जिला अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी दूसरे पर आश्रित हो गया है। पिछले वर्ष जिले के 16 बालू घाट ब्लॉक बंदोबस्ती के लिए सृजित किया गया था। इन सोलह बालू घाटों के बंदोबस्ती के लिए निविदा निकाली गई थी। लेकिन इनमें से मात्र चार बालू घाटों की ही बंदोबस्ती के लिए निविदा सफल हुई। शेष बारह बालू घाटों में बालू का निक्षेप नहीं पाए जाने के कारण बालू घाटों के विलोपन की अनुशंसा भेजी गई। यह भी पढ़ें- एनजीटी का आदेश, 15 अक्टूबर तक नहीं होगा नदी घाट से ब...