सोनभद्र, जुलाई 26 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खनिज संपदा से समृद्ध जिले में सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान में तीन वर्षीय माइनिंग डिप्लोमा कोर्स शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे ने रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में शासन स्तर पर पहल करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश का प्रमुख खनन जिला है, जहां नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), एनटीपीसी, नाल्को समेत कई सरकारी एवं निजी क्षेत्र की खनन और औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इसके बावजूद जिले के युवाओं को माइनिंग की तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे जिलों और राज्यों का रुख करना पड़ता है। प्रशांत दुबे ने कहा कि यदि जिले के सरकारी पॉलिटेक्निक में तीन वर्षीय माइनिंग डिप्लोमा कोर्स शुरू हो जाए तो विशेष रूप...