बागेश्वर, नवम्बर 9 -- जिले में भूंकप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.6 थी, लेकिन अभी तक कहीं से नुकसान की पुष्टि नहीं है। जिला आपदा विभाग के अनुसार रविवार को दिन में 2.40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह अक्षांश: 30.02 उत्तर, देशांतर: 79.95 पूर्व तथा गहराई: 10 किमी थी। इसका क्षेत्र बागेश्वर था। लोग आमतौर पर घरों से बाहर थे। अधिकतर लोग खेतों में काम पर जुटे हुए थे। रविवार होने के कारण कामकाजी लोग घरों पर ही थे। वह घरों की छतों पर बैठकर धूप सेक रहे थे। एकाएक धरती डोलने से वह भयभीत हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र कपकोट का सलिंग गांव था। अभी तक कहीं से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.