मोतिहारी, मई 17 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका मवेशी अस्पताल में महज डॉक्टर के भरोसे मवेशी का इलाज होता है। ढाका प्रखंड में मवेशियों की संख्या करीब बीस हजार है। अस्पताल में कंपाउंडर नहीं होने से मवेशियों को तापमान की जांच व इंजेक्शन देने का कार्य डाटा इंट्री ऑपरेटर करते हैं। ढाका मवेशी अस्पताल में एक डॉक्टर, एक डाटा इंट्री ऑपरेटर व एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पदस्थापित है। यहां ने तो कम्पाउण्डर है और न हीं अन्य कोई स्टाफ, जो यहां डॉक्टर है वे मोतिहारी में सहायक कुकुट पदाधिकारी के प्रभार में भी है। सप्ताह में तीन दिन वे मोतिहारी में ड्यूटी करते है और तीन दिन ढाका में। क्षेत्र में मवेशियों को टीका देने के लिए वैक्सीनेटर भी बहाल है, जिन्हें क्षेत्र में ही रहना है। लेकिन, वे अस्पताल में रहते हैं। अस्पताल में 38 प्रकार की दवा में महज 12 प्रकार ...