जिले में मछली उत्पादन बढ़ाने व मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए नई शुरुआत
सीवान, मई 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मछली पालकों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना व नाव एवं जाल पैकेज वितरण आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य मछुआरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनके व्यापार को आसान बनाना है। यह भी पढ़ें- जिले में मछली उत्पादन बढ़ाने व मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए नई शुरुआतमछुआ कल्याण योजनाओं का वितरण इसी के तहत डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला परिषद परिसर में मछुआ कल्याण योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य परिवहन वाहन योजना के तहत 9 लाभार्थियों को आइस बॉक्स समेत थ्री-व्हीलर वाहन उपलब्ध कराया गया। वहीं राज्य योजना के तहत नाव व जाल वितरण पैकेज के तहत सात मत्स्य पालकों को नाव व जाल दिए गए। 13 लाभार्थियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.