कटिहार, जनवरी 23 -- शशि रमण -कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में 16 प्रखंड के 23 हजार 858 हेक्टेयर में मखाना की खेती होती है। लगभग 20 हजार मैट्रिक टन के करीब प्रतिवर्ष मखाना का उत्पादन होता है। जिले के कोढ़ा प्रखंड में सबसे अधिक मखाना का उत्पादन होता है। इसी प्रखंड अंतर्गत जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर चरखी गांव आता है। यहां के किसानों ने बीते 10 सालों में मखाना की खेती करके अपनी तकदीर बदल रही है। इसी गांव के रहने वाले गुलफराज ने मखाना की पैकेजिंग और ब्रांडिंग करके देश-विदेश में कटिहार के मखाना की धूम मचाए हुए है। युवा मखाना उद्यमी गुलफराज बताते है कि गांव की 90 प्रतिशत आबादी मखाना उत्पादन से जुड़ी हुई है। कोई फसल लगाते, कोई मखाना फोड़ी से जुड़े तो कोई बाजार तक पहुंचाने के काम में जुटा हुआ है। जून से नवंबर (12 माह) के इस कारोबार का असर साल भर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.