किशनगंज, जून 8 -- किशनगंज । संवाददाता जिले में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 11:06 बजे अचानक धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के हलचल होने लगी। कई लोगों ने घरों के अंदर कंपन महसूस किया, जिसके बाद वे एहतियातन बाहर निकल आए। हालांकि रात्रि में वर्षा होने के कारण कुछ लोग भूकंप के झटके महसूस नहीं कर सके। वहीं इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की जा सकी है। बाद में उन्हें मोबाइल से मैसेज के जरिए भूकंप की जानकारी मिली तो वे आश्चर्यचकित हो गए। शहर के विभिन्न इलाकों समेत जिले के कई हिस्सों से भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- समेली में सबसे अधिक 25 एमएम वर्षापात किया गया रिकार्ड हालांकि झटके ज्यादा कुछ सेकेंड का रहा, लेकिन अचानक हुए कंपन से लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने बताया कि घरों में रखे सामान और पंखों में हल...